Punjab
श्रवण स्वामी ने कार्यकारिणी की घोषणा की, मित्तल संरक्षक, बरेटा वरिष्ठ उप प्रधान, के दीप गोयल महासचिव नियुक्त
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री व मंत्रियों से मिलेंगे कल्ब के सदस्य
रतिया (सच कहूँ न्यूज़)। Ratia News: प्रैस क्लब एवं वेलफेयर ट्रस्ट के नवनियुक्त प्रधान श्रवण स्वामी ने आज अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। श्रवण स्वामी ने बताया कि राजेंद्र मित्तल को संरक्षक, बलदेव बरेटा को वरिष्ठ उप प्रधान, के दीप गोयल को महासचिव, संजय शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके अलावा चंद्रशेखर मेहता को सह सचिव, शामवीर को सोशल मीडिया प्रभारी व राजेश भांबू को प्रैस नियुक्त किया गया है।
उन्होंने अलावा सभी सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है श्रवण स्वामी ने बताया कि प्रैस क्लब एवं वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जल्द ही समाज सेवा को लेकर अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत समाज सेवा के कार्य भी किए जाएंगे और सदस्यों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे जिसके तहत भारत के विभिन्न इलाकों में ले जाकर सदस्यों को भारत के प्रतिष्ठित पत्रकारों से प्रशिक्षित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रैस क्लब द्वारा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री व विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात भी की जाएगी।