सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Published On

अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम् भजन से वातावरण हुआ भक्तिमय

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम अरोड़ा, निर्देशिका अल्का मोंगा और एडमिशन कोआॅर्डिनेटर मीनू सबरवाल ने दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम का संचालन रमनदीप और शीतल अरोड़ा ने किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात ग्रेड-1 से लेकर ग्रेड-3 तक की छात्राओं ने अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम गीत का समूह गान की शानदार प्रस्तुति दी। लेवल-3 के नन्हे मुन्ने गोपियों-ग्वालों ने कृष्ण के साथ ‘यही उम्र है करले गलती से मिस्टेक’ माखन चोर के दृश्य को नवीनतम रूप में जीवंत कर दिया। देलिशा ग्रेड-3 ‘कृष्णा कृष्णा’ गीत पर, लेवल -3 के नन्हे-मुन्ने ‘मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया’ सारा, साहिबा, शायरा ने राधा कृष्ण और मीरा की भूमिका निभाते हुए ‘एक राधा एक मीरा’ गीत पर शानदार नृत्य करके सारे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए कर्म करने के संदेश को नहीं भूलना चाहिए और सदा सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लवी साहा, पाउलोमी साहा, मोहन कुमार, रामकुमार, राजू शाह, पारुल सुखीजा, डेजी, अंजू, सौरभ तिवारी, फ्लाविया, नोकसिन, शीतल, रमनदीप, सुविधा, पूनम चावला, रुचि, नव ज्योति, रविता व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ ने अपना सहयोग दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts