सरसा के किसान गुरप्रीत इन्सां प्रदेश स्तर पर हुए सम्मानित

Published On

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मेले में रहे प्रथम

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। हिसार के चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय (Ch. Charan Singh University) में आयोजित 2 दिवसीय कृषि मेले के दौरान सरसा जिला के गांव मत्तड़ निवासी किसान गुरप्रीत इन्सां को खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पूरे प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने पर 5 प्रशस्ति पत्र एवं अवॉर्ड देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मेले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसान गुरप्रीत इन्सां को बीते 6 माह पूर्व भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया गया था। Sirsa News

किसान गुरप्रीत सिंह पिछले करीब 30 वर्षों से फल-सब्जियों की आधुनिक ढंग से खेती कर मोटा मुनाफा कमाकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रहे हैं। गुरप्रीत इन्सां ने बताया कि उसके दादा बचन सिंह ने शुरूआत में थोड़ी सी जगह में सब्जियों की खेती शुरू की थी। जिसके बाद उसके पिता गुरचरण इन्सां ने इसे आगे बढ़ाया। फिर उसने इसमें कुछ नवाचार करते हुए दायरा बढ़ाया। उसने इस खेती में आधुनिक तकनीकों व कृषि यंत्रों का प्रयोग किया। इसके साथ-साथ उसने इसमें मल्चिंग, मचान व नेट विधि को भी शामिल किया।

किसान ने तैयार कर रखी है देश एवं विदेशी किस्म की सब्जियों की 63 वैरायटियां | Sirsa News

किसान गुरप्रीत इन्सां द्वारा 5 एकड़ में सब्जी की करीब 63 वैरायटियां तैयार की जा रही हैं। इनमें से कुछ वैरायटियां ऐसी हैं जो क्षेत्र में काफी कम पाई जाती हैं तथा कुछ विदेशी वैराटियां भी शामिल हैं। किसान गुरप्रीत इन्सां इस बार तरबूज व लोकी की एक नई वैरायटी शामिल की है। किसान गुरप्रीत इन्सां एक मध्यमवर्गीय किसान है। लेकिन वह कम जगह में भी सब्जी की अनेकों वैरायटियां उत्पन्न कर न केवल हर वर्ष मोटा मुनाफा कमा रहा है बल्कि लोगों को रोजगार भी दे रहा।

किसान गुरप्रीत इन्सां ने इस समय अपने खेत में सब्जी की 63 वैराटियां तैयार कर रखी हैं। जिनमें टमाटर की 5 वैरायटियां, इनमें चैरी, लाल, काला, पीला व नारंगी टमाटर, शिमला मिर्च में 5 वैरायटियां, इनमें हरी, लाल, पीली, पसपल व नारंगी शिमला मिर्च, गोभी में 7 वैरायटियां, इनमें सफेद, पीली, नारंगी, ब्रोकली, पत्ता, हरी, लाल व गांठ गोभी शामिल है। किसान गुरप्रीत इन्सां ने कहा कि किसान सामान्य खेती के साथ-साथ सब्जियों की खेती अपनाकर थोड़ी जगह से भी अच्छी आमदन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मेहनत कुछ अधिक है, लेकिन मेहनत का फल अच्छा होता है।

किसान गुरप्रीत सिंह खेती में काफी अच्छा नवाचार कर रहे हैं। किसान ने जिला एवं प्रदेश स्तर पर अपने गांव का नाम रोशन किया है। हम अन्य किसानों से आह्वान करते हैं कि वे विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर फल-सब्जियों की खेती को बढ़ावा दें। Sirsa News
– डॉ. दीन मोहम्मद, जिला उद्यान अधिकारी

About The Author

Related Posts