600 नशीली गोलियों के साथ तस्कर काबू

Published On

पिहोवा में बीडीपीओ ऑफिस के मेन गेट पर बेच रहा था नशा

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नशे की गोलियां रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान करनाल जिले के निसिंग के सोनू के तौर पर हुई है। उसके कब्जे से 600 नशीली गोलियां एलप्राजोलम बरामद की गई हैं। कुरुक्षेत्र के एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि पिहोवा के बस स्टैंड के पास से सोनू को गिरफ्तार किया है। वह नशीली दवाइयां बेचने के लिये पिहोवा से गलेडवा रोड पर बीडीपीओ ऑफिस के मेन गेट के पास अपनी कार में बैठा था। कार की तलाशी लेने पर पॉलीथिन से अल्प्राजोलम गोलियों के कुल 60 पत्ते बरामद हुए। प्रत्येक पत्ते में 10 गोलियां थी। आरोपी के कब्जे से कुल 600 गोलियां बरामद हुई।

यह भी पढ़ें:– कलयुग…. रिश्ते नाते हुए खत्म.. भाई ने उतारा भाई को मौत के घाट

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts