Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली स्पेशल पुलिस ऑफिसर टीम

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। स्पेशल पुलिस ऑफिसर (Special Police Officer) टीम के कर्मचारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हरियाणा को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि जवानों को तथा भूतपूर्व सेनिकों को हरियाणा पुलिस में अनुबंध आधार पर मौजूदा भाजपा सरकार ने वर्ष 2016-17 में भर्ती किया था जिनकी संख्या लगभग 11000 है। Haryana News

अनुबंध के आधार पर नियुक्त इन कर्मचारियों को निश्चित मासिक सैलरी 20 हजार रूपए मिलती है। इसके इलावा इन्हें कोई भत्ता या अन्य खर्च नहीं दिया जाता। एसपीओ सतनाम कंबोज ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हरियाणा ने पूर्ण आश्वासन दिया कि इन कर्मचारियों को जल्दी ही सर्विस सिक्योरिटी एक्ट 2024 में शामिल किया जाएगा। एसपीओ टीम ने मुख्यमंत्री के सीपीएससीएम राजेश खुल्लर से भी मुलाकात की। Haryana News

Farmers protested: मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर एकजुट हुए किसान! प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

About The Author

Related Posts