AAP Haryana News: सरसा आप के कर्मठ नेता सुरजीत सिंह बेगू पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा

आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने की हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

Manmohan Picture
Published On

AAP Haryana News: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने सरसा जिला के किसान सेल अध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना के बारे में बताया कि गत 21 अप्रैल को सरसा के बेगू गांव निवासी और आम आदमी पार्टी के कर्मठ नेता सुरजीत सिंह बेगू पर हाईवे पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल को कार से टक्कर मारी और जब वे उसमें बच गए, तो तीन हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर उन पर हथौड़े और अन्य घातक हथियारों से हमला कर उन्हें मारने का प्रयास किया। फिर भीड़ आने के बाद अधमरा छोड़कर फरार हो गए। Sirsa News

उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद भी हरियाणा पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों का हुलिया साफ दिखने के बावजूद अभी तक उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और न ही कोई गिर तारी हुई है। उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह बेगू न केवल किसानों की एक मुखर आवाज रहे हैं, बल्कि वे क्षेत्र में नशे के विरुद्ध एक व्यापक अभियान भी चला रहे थे।

पार्टी को संदेह है कि सरसा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों ने अपने अवैध कारोबार को निर्बाध रूप से चलाने के लिए इस हमले की साजिश रची है। आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक और सरसा एसपी से मांग करती है कि दोषियों को बिना किसी देरी के गिरफ्तार किया जाए। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी। Sirsa News

 

About The Author

Related Posts