छात्रा काजल ने यूनिवर्सिटी में पाया 7वां स्थान

Published On

कैथल (मनोज वर्मा)। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की एम.एस.सी मैथमेटिक्स के दूसरे सेमेस्टर की छात्रा काजल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में नाम दर्ज करवा कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ.आरती गर्ग ने कहा कि हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की गणित विभाग की छात्रा काजल ने 600 में से 453 अंक प्राप्त कर 75.5 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में सातवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्रा को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए कहा कि सफलता के लिए निर्धारित किया गया लक्ष्य तभी पूरा किया जा सकता है जब उसके प्रति लगन और मेहनत पूरी इमानदारी से की जाए।

छात्रा की उपलब्धि पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा ने भी उन्हें भविष्य में इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेहा गुप्ता, अंकिता गोयल, ललिशा गर्ग, अंजू चहल, निर्मला सहारण,साक्षी गुप्ता इत्यादि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts