देश-विदेश के 611 ब्लॉकों के 2,42,793 सेवादारों ने 80,34,172 घंटे किया सुमिरन

Published On

सुमिरन प्रेम मुकाबले में हरियाणा को हराकर पंजाब ने मारी बाजी (Sumiran Competition)

  •  पटियाला ब्लॉक के 7391 सेवादारों ने 4,55,492 घंटे किसा सुमिरन

  • टॉप-10 में पंजाब

  • के 9 ब्लॉक शामिल, हरियाणा का सिर्फ एक

  • विदेशों में भी 1074 सेवादारों ने 35,010 घंटे किया सुमिरन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक देश-विदेश के 611 ब्लॉकों के 2,42,793 सेवादारों ने 80,34,172 घंटे राम-नाम का जाप किया। टॉप-10 की बात करें तो इस बार पंजाब के 9 और हरियाणा के 1 ब्लॉकों ने जगह बनाई है। सुमिरन मुकाबले में इस बार पंजाब के ब्लॉक पटियाला ने 4,55,492 घंटे सुमिरन कर विश्वभर में पहला स्थान हासिल किया गया। जबकि दूसरे स्थान पर भी पंजाब के ब्लॉक बठोई डकाला ने 3,62,625 घंटे रामनाम का जाम कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

  • इसी तरह तीसरे स्थान पर भी पंजाब का ब्लॉक राजपुरा रहा। जिसने 3,47,310 घंटे सुमिरन किया।
  • वहीं बात विदेशों की करें तो इस बार विभिन्न ब्लॉकों के 1074 सेवादारों ने 35,010 घंटे किया सुमिरन किया।

इन राज्यों में ये ब्लॉक रहे प्रथम

सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में पंजाब में ब्लॉक पटियाला, हरियाणा में ब्लॉक कल्याण नगर, राजस्थान में श्रीगंगानगर, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक शामली, हिमाचल प्रदेश में पोंटा साहिब, दिल्ली में ब्लॉक मुस्तफाबाद, उत्तराखंड में बाजपुर, मध्यप्रदेश में श्योपराु, छत्तीसगढ़ में बैकुंडपुर, महाराष्टÑ में पुणे, आन्ध्रप्रदेश में विशाखापट्टनम, बिहार में मधेपुरा, गुजरात से अहमदाबाद, तमिलनाडू में चेन्नई प्रथम रहा। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में विदेशों में 1074 सेवादारों ने 35,010 घंटे किया सुमिरन किया।

Sumiran

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts