Road Accident: अनियंत्रित कार पलटी, चालक की मौत

Published On

रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। Rania News: बीती रात नगर के बालासर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरसा के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। Sirsa Road Accident

जानकारी मुताबिक बुधवार रात को एक कार रानियां से बालसर मार्ग की ओर तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक सूरज प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 1, रानियां की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि जब यह दुर्घटना हुई तो एक तेज धमाका हुआ। कार के एक्सीडेंट में कार के परखचे उड़ गए व कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
फोटो: रानियां01- नगर के बालासर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार का दृश्य। Sirsa Road Accident

यह भी पढ़ें:– Haryana News: नई शिक्षा के तहत 10वीं का बोर्ड होगा खत्म या नहीं इस पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब

About The Author

Related Posts