हरियाणा के इस छोटे से गांव की बेटी ने देश का नाम चमकाया, ग्रामीणों ने इस तरह किया स्वागत

Published On

सच कहूँ/संगीता रानी भूना। ताइवान एथलेटिक्स ओपन व साउथ कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की गोल्ड, रजत व कांस्य पदक विजेता पूजा ओला का बुधवार को स्वदेश लौटकर घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बैजलपुर वासियों ने अपनी बेटी को भूना बस स्टैंड से फूलों से सजी हुई गाड़ी में बैठाकर और पगड़ी बांधकर ढोल नगाड़ों के साथ अभिनंदन करते हुए मोटरसाइकिलों के बड़े काफिले के साथ बैजलपुर लेकर गए। गांव में पूजा ओला का जगह-जगह नोटों की मालाओं से लादकर ग्रामीणों ने उत्साह और उमंग के साथ आशीर्वाद दिया। ग्राम पंचायत ने पूजा ओला के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में नकद पुरस्कार और आकर्षक उपहार देकर सरपंच हेंमत सिंह बैजलपुरिया व पंचायत सदस्यों ने मिलकर सम्मानित किया।

Haryana-Punjab Bullet Train: हरियाणा-पंजाब के इन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, 343 गांवों की जमीन का अधिग्रहण

ग्रामीण बोले पूजा की सफलता पर गर्व

बुधवार की शाम को पूजा ओला अपने गांव बैजलपुर के लिए भूना पहुंची तो जोरदार स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया, पंचायत समिति सदस्य धन सिह, कोच रणसिह ओला, डॉ. हनुमान सिंह, मास्टर सुभाष चंद्र,डॉ.अमित कुमार, मास्टर जसवंत सिंह, आशीष कुमार, ईश्वर सिंह, मुकेश शर्मा, सतपाल जांगड़ा, रणजीत सिंह, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह डीपीई रामेश्वर दास, रामस्वरूप ओला,राजेंद्र सिंह,कृष्ण कुमार, संदीप कुमार ने पूजा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूजा ने न केवल अपने करियर को नई ऊंचाई दी है, बल्कि देश के लाखों युवाओं को प्रेरणा भी दी है। भारत को उनसे भविष्य में और भी बड़ी सफलताओं की उम्मीद है।

ओलंपिक में गोल्ड हासिल कर बैजलपुर का नाम चमकाना लक्ष्य

एथलेटिक्स पूजा ओला ने बताया कि उसका उद्देश्य अब ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर बैजलपुर का नाम विश्व के मानचित्र पर चमकाना है। बता दे कि 27 व 30 मई को पूजा ओला ने साउथ कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 1500 मीटर दौड़ में रजत और 800 मीटर में कांस्य पदक जीतकर देश को दो मेडल जीत कर दिए। परंतु उपरोक्त चैंपियनशिप के तुरंत बाद 3 जून को ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 भारत की उभरती एथलीट पूजा ओला ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने यह दौड़ 4 मिनट 11.63 सेकंड में पूरी की। जबकि 8 जून को 800 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश व हरियाणा व प्रदेश का नाम रोशन किया।

About The Author

Related Posts