पीपली यूथ फेडरेशन के सदस्यों ने लगाए पानी के सकोरे

Published On

कुरूक्षेत्र (देवी लाल बारना)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए 139 मानता भलाई के कार्यो पर चलते हुए आज पीपली यूथ फेडरेशन के सदस्यों के द्वारा कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में पीपली अनाज मंडी में 150 पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाए तथा वहां रह रहे मजदूरों को भी सकोरे में पानी डालने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक पिपली की साध-संगत ने बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts