Punjab
सड़क के बीचो बीच ट्रक खराब होने से हुआ रास्ता बंद
बरवाला (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजमार्ग 7 से मटटांवाला से कामी,सुंदरपुर होते हुए बरवाला जा रहे संपर्क मार्ग के बीचो बीच एक बड़े ट्रक के फंस जाने से यह मार्ग बंद हो गया है। जिस कारण कामी,सुंदरपुर,सुल्तानपुर,जलौली से पंचकूला,चंडीगढ़ जाने वालो को बहुत ही परेशानियो का सामना करना पड़ा। उनको आधे रास्ते से वापिस बरवाला से राजमार्ग से होकर पंचकूला चंंडीगढ़ जाना पड़ा।
जिससे उनको समय की बबार्दी के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा
इस संपर्क मार्ग पर एक पोल्ट्री फार्म मे एक बड़ा कंटेनरनुमा ट्रक सामान लेकर आया था। जिसकी लंबाई ज्यादा थी और आगे मोड़ पर रास्ता तंग था। क्योंकि एक तरफ पोर्ल्ट्री फार्म की दीवार थी और एक तरफ बिजली की बड़ी लाईन का पोल है। जिस कारण ट्रक मुड़ नही पाया और वही फंस गया। -ट्रक ड्राईवर का कहना है कि उसने जे.सी.बी से ट्रक को निकालने की कोशिश की पर ट्रक नही निकला। अब कुछ और इंतजाम कर ट्रक को निकाला जाएगा। जिसमे थोड़ा समय लगेगा। गौरतलब है कि इस संपर्क मार्ग पर बीस के करीब पोल्ट्री फार्म है।
About The Author