भट्ठे की दीवार गिरी, महिला मजदूर की मौत, दो घायल

Published On

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के एक भट्ठे पर मजदूरों के काम करते समय भट्ठे की दीवार ढह (Kiln Collapsed) पड़ी। इस दीवार के नीचे एक महिला सहित तीन मजदूरों के दबने का समाचार है। दीवार के नीचे दबे इन मजदूरों को उपचार के लिए झज्जर लाया गया। इस दौरान बीच रास्ते महिला मजदूर ने दम तोड़ दिया। दीवार के नीचे दबने वाले सभी भट्ठा मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और यहां के गांव भदाना स्थित एक भट्ठे पर काम करने आए थे।

मृतक महिला का नाम लायली बीबी पत्नी अफजल निवासी पश्चिम बंगाल बताया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस यहां नागरिक अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पहुंची और महिला के शव को निजी अस्पताल से अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी का कहना है कि हादसे में घायल दो अन्य मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts