Theft News: मंदिर व मोबाइल दुकान में चोरी का चंद घंटों में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर और मोबाइल दुकान में हुई चोरी के दो अलग-अलग मामलों का कुछ ही घंटों में सफल खुलासा कर दिया। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन व चोरी में प्रयुक्त सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। पहले मामले में पुलिस ने शक्ति नगर निवासी रोहित उर्फ पड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने हनुमान मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर करीब 2,000 रुपये चोरी किए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से 1,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में शिकायत रूप मालती ने दर्ज कराई थी। दूसरे मामले में पुलिस ने आदमपुर (हिसार) निवासी प्रवीन उर्फ लॉरेंस को काबू किया। आरोपी ने ह्लट्रेंड्स मोबाइलह्व दुकान से नकदी व मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने उसके पास से 14,000 रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन, एक बैग तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। Fatehabad News

आदतन अपराधी हैं दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मामलों में थाना शहर फतेहाबाद में क्रमश: अभियोग संख्या 137 व 138 दिनांक 06 अप्रैल 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा सके।

यह भी पढ़ें:– झज्जर के अग्रसैन कॉलेज के दिक्षांत समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्रीे विपुल गोयल

About The Author

Related Posts