पर्स व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

ऑटो चालक से पर्स और मोबाइल चोरी मामले में फरार तीसरा आरोपी दबोचा गया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani Theft News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने ऑटो चालक का पर्स व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय अंबेडकर कॉलोनी निवासी दिनेश ने जुई कला थाना पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह ऑटो चलाने का कार्य करता है तथा 26 जुलाई 2025 को वह वैश्य कॉलेज के पास खड़ा था।

करीब सुबह 3 बजे दो युवक उसके पास आए और ऑटो को नवा राजगढ़ चलने के लिए कहा। नवा राजगढ़ पहुंचने पर आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया तथा किराये के पैसे दिए बिना उसके ऑटो से उसका पर्स व मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के सहायक उप निरीक्षक जयवीर की टीम ने मामले में शामिल तीसरे आरोपी को लोहारू क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आरोपी की पहचान राजस्थान के झुंझनू जिला के पिलानी निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले में आरोपी रवि व मोहन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे एक हजार नकद तथा शिकायतकर्ता का चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी दीपक से गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले में अन्य आरोपियों व चोरी किए गए सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

2-lakh-reward-accused-arrested

About The Author

Related Posts