मोबाइल फोन पर दी धमकी

Published On

जीजा के खिलाफ दर्ज हुआ केस | Govindpura Bhiwani

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। जिला के गांव गोविंदपुरा निवासी एक युवक को उसी के जीजा ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने व अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर सदर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गोविंदपुरा निवासी (Govindpura Bhiwani) प्रवीण ने बताया कि उसकी बहन की शादी राजस्थान के अलवर जिला के गांव कोलिला निवासी धर्मपाल के साथ की हुई है। उसका जीजा धर्मपाल उसे फोन पर जान से मारने की धमकी देता है और उसकी तेल छीड़कर जान लेने की बात भी कहता है। इतना ही नहीं उसके पास धमकी भरे एसएमएस भी किए गए हैं।

आरोपित की हरकतों से वह पिछले काफी अर्से से परेशान चल रहा है। इस मामले की शिकायत पीड़ित युवक प्रवीण ने पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर पुलिस ने प्रवीण की शिकायत के आधार पर आरोपित धर्मपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts