इंटर रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीन मुक्केबाजों ने जीते पदक

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। असम के गुहावटी में 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इंटर रेलवे बाक्सिंग चैंपियनशिप में कैप्टन हवा सिंह मुक्केबाजी क्लब के तीन मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। क्लब के महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि इस चैंपियनशिप में कैप्टन हवासिंह मुम्क्केबाजी क्लब की नुपूर ने 81 किलोग्राम में स्वर्ण, नमन ने 92 किलोग्राम में स्वर्ण तथा सचिन ने 57 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। पदक विजेता खिलाड़ियों को क्लब के अध्यक्ष डॉ. एलबी गुप्ता, नीलम गुप्ता, कोच संजय श्योराण व बनी सिंह ने बधाई दी है और उम्मीद जाहिर की है कि भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी उक्त खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:– भिवानी: विजेता उम्मीदवारों ने कहा : ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर करेंंगे काम

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts