सरसा डिपो के तीन कंडक्टर निलंबित

Published On

ग्रुप में करीब 119 लोग जुड़े होना बताया गया हैं

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राज्य परिवहन विभाग के मुख्यालय के जरिए सरसा के तीन कंडक्टरों को फ्लाइंग टीम आने की सूचना देने के मामले में निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। तीनों कंडक्टरों में से मोहनलाल कुम्हरिया और विकास कुमार सिरसा डिपो व रामचंद्र डबवाली डिपो से हैं। दरअसल ये तीनों कंडक्टर व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए एक-दूसरे को फ्लाइंग के आने की सूचना देकर अलर्ट करते थे।

सरसा डिपो के महाप्रबंधक के.आर. कौशल ने बताया कि चंडीगढ़ से एक रोडवेज फ्लाइंग टीम ने राजस्थान के रींगस क्षेत्र में हरियाणा डिपो की एक बस में चैकिंग की। इसी दौरान यात्रियों की टिकटें जांच करते हुए बस कंडक्टर के मोबाइल को भी चेक किया था, उसी दौरान रोडवेज फ्लाइंग की जानकारी देने वाले वाट्सएप ग्रुप की पोल खुली थी। ग्रुप में करीब 119 लोग जुड़े होना बताया गया हैं। इतना कंडक्टर को सस्पेंड करने के बाद मुख्यालय चंडीगढ़ में तैनात किया गया है।

  • चेकिंग टीम के मुताबिक वाट्सएप ग्रुप के जरिए संबंधित कंडक्टरों को फ्लाइंग टीम की लॉकेशन मिलती थी।
  • जिसके बाद फर्जीवाड़ा करने वाले कंडक्टर अलर्ट हो जाते थे।
  • यही कारण था कि बसों में चेकिंग के दौरान कंडक्टरों का फर्जीवाड़ा उड़नदस्ता टीमों की पकड़ में नहीं आता था।
  • जिसके चलते कंडक्टर रोडवेज विभाग को मोटी चपत लगाते थे।

About The Author

Related Posts