ट्रैक्टर-ट्राली ने बिजली कर्मी को कुचला, मौत

Published On

मृतक धर्मवीर की करीब 2 वर्ष पूर्व ही बिजली विभाग में हुई थी पोस्टिंग

ओढां (सच कहूँ/राजू)। नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गांव साहुवाला (Road Accident) प्रथम के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में गांव पन्नीवाला मोटा निवासी रोहताश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई 33 वर्षीय धर्मवीर बिजली विभाग में सरसा में एसए के पद पर नौकरी करता था। धर्मवीर रोजमर्रा के अनुसार शुक्रवार सुबह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर गांव साहुवाला प्रथम में गौशाला के निकट बाइक के आगे अचानक नील गाय आने से धर्मवीर सड़क पर गिर गया।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने धर्मवीर को कुचल दिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए धर्मवीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसआई मदन लाल ने बताया कि इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने रोहताश के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा (Road Accident) रहा है कि मृतक धर्मवीर की करीब 2 वर्ष पूर्व ही बिजली विभाग में पोस्टिंग हुई थी। धर्मवीर विवाहित था और उसकी एक मासूम बच्ची है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts