Bullet Bike Challan: बुलेट साइलेंसर से दहशत फैलाना पड़ा महंगा, 20 हजार का कटा चालान

Published On

ट्रिपल राइडिंग व बिना हेल्मेट 126 वाहनों पर भी कार्रवाई

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Bullet Bike Challan: सड़कों पर बुलेट बाइक से पटाखों जैसी आवाज निकालकर स्टंट दिखाना अब भारी पड़ने लगा है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे ही एक युवक पर सख्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का चालान ठोक दिया। शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर में अवैध संशोधन कर पटाखे जैसी आवाज निकालने के मामले में एक युवक का 20 हजार रुपये का चालान किया गया। Sirsa News

इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि साइलेंसर से पटाखे बजाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और इससे आमजन की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। तेज धमाकों से बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है, वहीं कई बार इससे दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग, तेज गति और बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले 126 वाहनों के भी चालान किए गए। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार नाकाबंदी कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध संशोधन न करवाएं। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– प्रॉपर्टी डीलर का चार दिन बाद जेएलएन कैनाल में मिला शव, दो गिरफ्तार

About The Author

Related Posts