गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, टनल का ट्रायल रन शुरू

Published On

एनएचएआई की ओर से अधिकारिक रूप से शुरू की गई टनल

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई टनल के माध्यम से अब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाना आसान हो गया है। वीरवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इस टनल का अधिकारिक रूप से ट्रायल रन शुरू किया गया। ट्रायल रन को झंडी मिलते ही वाहन इस टनल में सरपट दौड़ते नजर आए। देश के विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति की टनल में की गई पेंटिंग से नजारा और भी बहुत खूबसूरत हो गया। Gurugram News

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अब एयरपोर्ट और द्वारका की तरफ जाना आसान हो गया है। एयरपोर्ट तक बनाई गई टनल से एयरपोर्ट जाने में समय और धन की बचत होगी। आम तौर पर गुरुग्राम एनएच-48 से महिपालपुर की तरफ से एयरपोर्ट पर जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। एक से दो घंटे का समय एयरपोर्ट तक जाने में लग जाता है। क्योंकि सुबह और शाम के समय इस रूट पर यातायात का काफी दबाव रहता है। गुरुग्राम-दिल्ली के बीच का यह जाम विदेशों में भी चर्चा का विषय रह चुका है।

मानेसर से आधे घंटे में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा | Gurugram News

इस जाम का तोड़ निकालने के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया है। अब जयपुर से आने वाले या पलवल, फरीदाबाद से एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को इसी रूट से आसानी होगी। मानेसर से मात्र आधे घंटे में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। टनल को पांच जून तक ट्रायल रन के लिए शुरू किया गया है।

3.6 किलोमीटर लंबी है टनल

रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक वाहनों का ट्रायल होगा। माना जा रहा है कि पांच जून तक इसे पूरी तरह से संचालित किया जाएगा। यह टनल 3.6 किलोमीटर लंबी है। टनल में सिर्फ 4.5 मीटर ऊंचाई वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। दुपहिया और तिपहिया वाहनों के अलावा तेल के टैंकर आदि के यहां से गुजरने की प्रतिबंध रहेगा।

शुरूआत में बांटी मिठाई, वाहन चालकों को दिए फूल

टनल की शुरूआत के मौके पर मिठाई भी बांटी गई और वाहन चालकों को फूल भी दिए गए। यानी वाहन चालकों को यहां एनएचएआई की तरफ से स्वागत किया गया। सभी की सुगम, सफल यात्रा की कामना करते हुए आगे बढ़ाया गया। ट्रायल रन के दौरान मौके पर मौजूद द्वारका एक्सप्रेस-वे पर ट्रेफिक इंस्पेक्टर सविता रानी ने कहा कि वाहन चालकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा कराना ही उद्देश्य है। वाहन चालकों से उन्होंने अपील की कि तय गति सीमा में ही सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Coronavirus News: सावधानी ही है कोरोना से बचाव की सबसे बड़ी ढाल

About The Author

Related Posts