ढाबा संचालक से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Published On

टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण)। Tohana News: थाना शहर टोहाना पुलिस ने ढाबा संचालक से मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी की रात ‘शेरू का ढाबा’ पर खाना खाने आए युवकों ने बिल मांगने पर विवाद कर संचालक व कर्मचारियों से मारपीट की तथा ढाबे में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह व परगट सिंह निवासी लोहाखेड़ा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर टोहाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। Tohana News

यह भी पढ़ें:– चेक पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की गोली लगने से मौत

 

About The Author

Related Posts