मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक चोरी गैंग के दो सदस्यों को दबोचा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के सिटी थाना के अंतर्गत दिनोद गेट चौकी की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव पुर निवासी पवन ने सिटी थाना शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि 11 मई 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल पर स्थानीय सामान्य अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल इमरजेंसी वार्ड के सामने पेड़ के नीचे खड़ी की थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान दिनोद गेट चौकी के मुख्य सिपाही राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हालुवास फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।आरोपियों की पहचान मनजीत तथा राकेश के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी टाइल लगाने का काम करते हैं तथा काम पर आने-जाने के लिए मोटरसाइकिल की आवश्यकता होने के कारण उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Bhiwani News
Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी।

About The Author

Related Posts