पानीपत में मिले दो अज्ञात शव, मचा हड़कंप

Published On

गंदे नाले में 12 वर्षीय लड़के का और नामुंडा नहर में 35 वर्षीय युवक की है डेडबॉडी

पानीपत (सन्न कथूरियां)। हरियाणा के पानीपत जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अलग-अलग जगहों से शव बरामद हुए। शहर की नामुंडा नहर से करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। वहीं, शहर के सर्कस ग्राउंड के पास गंदे नाल से करीब 12 साल के लड़के का शव बरामद हुआ है। दोनों शवों के पड़े होने की सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने देखते ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस व डायल 112 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों शवों की जांच की गई।

जांच के दौरान उनके कपड़ों से किसी भी प्रकार का ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। शवों को मौके से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनके पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों की पहचान के लिए सोशल मीडिया के जरिए सभी थाना पुलिस समेत पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी फोटो शेयर कर दिए। ताकि उनके परिजनों का भी जल्द पता लग सके। पुलिस दोनों मामलों की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts