हम हारे नहीं, हमने लोगों के दिलों को जीता: गोपाल कांडा

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस मुक्त प्रदेश के लिए जनादेश दिया है। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरसा की जनता ने 72 हजार वोटों के साथ जो स्नेह और सहयोग दिया उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। भले ही वे चुनाव में हार गए लेकिन दिलों को जीतने का काम किया है। गोपाल कांडा ने बुधवार को हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। Sirsa News

उन्होंने सबका आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल, विप्लव देव व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों को जनमत देने का काम जनता ने किया है। कांडा ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान विकास की कई परियोजनाओं को उन्होंने धरातल पर उतारने का काम किया। काफी प्रोजेक्ट अभी पाइप लाइन में हैं उन्हें पूरा करने का काम भी भाजपा की सरकार से करवाया जाएगा।

गोपाल कांडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह उनके लिए अनमोल है। कांडा ने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री शपथ लेंगे उस दिन सरसा में दीवाली मनाई जाएगी। इस बार सरसा दो दीवाली मनाने जा रहा है। चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने गड़बड़ी की उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश जांगड़ा, इनेलो के शहरी जिला प्रधान गंगराम बजाज, हरियाणा लोकहित पार्टी के जिला प्रधान जयसिंह कुसुंबी, युवा नेता लखराम कांडा व गणमान्य लोग मौजूद थे। Sirsa News

Gold Price Today: आज फिर सोने की कीमतों में उछाल, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

About The Author

Related Posts