कोहरे से निजात नहीं, ऑरेंज अलर्ट जारी

Published On
  • पंजाब के आदमपुर के बाद बालसमंद सबसे ठंडा रहा
  • बढ़ती ठंड के साथ गेहूं उत्पादक किसानों में दिखने लगी खुशी

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। सोमवार सुबह पूरा प्रदेश जहां घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा, वहीं रात का पारा भी गिर कर 2.2 डिग्री पर आ गया है। उत्तर भारत के कुछ जिलों को छोड़ कर मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार 20 दिसंबर को भी प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों को छोड़ दें तो अन्य 16 जिलों में रात का तापमान अब 7 डिग्री से नीचे है। रविवार रात को सबसे कम तापमान हिसार के बालसमंद में 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां इस मौसम की सबसे सर्द रात रही है। ठंड बढ़ती देख गेहूं उत्पादक किसानों को भी कुछ राहत मिली है।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा ने जीता स्कॉच गोल्ड अवार्ड, दिल्ली में मिला सम्मान

4 दिन तक कोहरे से राहत नहीं

मौसम विभाग के अलर्ट पर गौर करें तो 20 दिसंबर को पूरे प्रदेश में जबरदस्त कोहरा छाएगा। इसके बाद भी अलग 3 दिनों तक भी कोहरा रहेगा, लेकिन सोमवार-मंगलवार की तुलना में इसका प्रकोप कुछ कम रहेगा। 21, 23 और 23 दिसंबर को कोहरे को लेकर प्रदेश भर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 दिसबर को पूरे हरियाणा में शीत लहर का भी यलो अलर्ट है। इसके बाद 22 व 23 नवंबर को दक्षिण व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जींद, सरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में शीत लहर चलेगी। इन जिलों में 20 नवंबर को भी शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दोपहर को छंटा कोहरा

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में ठंड और कोहरे ने दस्तक दी है। रविवार को जहां अंबाला-यमुनानगर क्षेत्र में घना कोहरा था, वहीं सोमवार को तो पूरा हरियाणा ही कोहरे की चपेट में आ गया। अधिकतर जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0 से 5 मीटर तक रही। सुबह 7 बजे के करीब तो आसपास भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। 9 बजे के बाद कोहरा उतरना शुरू हुआ। कुछ क्षेत्रों में तो साढ़े 10 बजे के बाद भी विजिबिलिटी 300 मीटर तक बनी रही। वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हुई और सुबह के समय दिनचर्या भी गड़बड़ा गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts