Welfare Work: कुकड़ावाली की साध-संगत बनी जरूरतमंद परिवार का सहारा

लड़की की शादी में जरुरत का सामान देकर किया सहयोग

Published On

Welfare Work: कुकड़ावाली (सच कहूँ न्यूज)। गांव कुकड़ावाली की साध-संगत एवं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया। साध-संगत ने डबल बैड, गद्दे, कुर्सी-मेज, सिलाई मशीन, बर्तन, अलमारी, कंबल, दरी, खेस, ट्रंक, सूट सहित घरेलू जरूरत का सामान भेंट किया। Fatehabad News

सच्चे नम्र सेवादार वेदप्रकाश इन्सां ने बताया कि लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण साध-संगत से मदद की अपील की गई थी। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से साध-संगत ने सहयोग कर परिवार की मदद की। इस दौरान लड़की के परिजनों ने साध-संगत का आभार जताया। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार जगजीत सिंह इन्सा, प्रेमी सेवक बलराज, रामकिशन, मोहर सिंह, जोनी, पिता जगजीत, वीना, सीमा, सीता, कृष्णा, पूजा, कमला माता हरजीत कौर सहित रिश्तेदार थे। Fatehabad News

About The Author

Related Posts