Yogi Adityanath: झज्जर के पालकनाथ धाम कबलाना में पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का किया भव्य स्वागत

Published On

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोचारण के बीच यज्ञ में डाली आहूति

झज्जर (सच कहूँ न्यूज/संजय भाटिया)। झज्जर के गांव कबलाना में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का एक बार फिर से जोशीला अंदाज देखने को मिला। योगी आदित्यनाथ यहां गांव कबलाना में पालकनाथ धाम के धार्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ को संत समाज की तरफ से जहां भव्य स्वागत किया गया,वहीं ब्राह्मण मंत्रोचार के बीच योगी आदित्यनाथ ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में यज्ञ के अंदर पूर्ण आहूति भी डाली। यहां मंच से योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से कटोगे तो बंटोगे का नारा दिया।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से हमारा दुश्मन दो तरह से हमले करने की फिराक में है। एक हमला धर्मान्तरण और दूसरा हमला नशे के कारोबार को फैलाकर करना है। हमारा दुश्मन धर्मान्तरण और नशे के कारोबार से देश को तोड़ना चाहता है और हमारी युवा पीढ़ी का बर्बाद करना चाहता है। इसलिए हम सभी को इसके लिए सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वह जाति,तुष्टिकरण,भाषा और क्षेत्रवाद के चक्कर में पड़कर आपस में न बंटे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करने के लिए हमे सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी। Jhajjar News

यदि हम ऐसा नहीं कर पाए तो आने वाली पीढिंयां हमें कतई माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं और वर्तमान पीढ़ी को बचाने के लिए हमें नशे पर प्रहार करना होगा। प्रदेश व देश के हर घर में हमें धर्म घ्वज की पताका फहरानी होगी। मंच से ही योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा की नायब सैनी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रही है।

यह भी पढ़ें:– धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में “मन की बात” की गूंज — गीता शर्मा और हन्नु चक्रपाणि ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया

About The Author

Related Posts