सीए की परीक्षा में फेल होने पर युवक ने की आत्महत्या

Published On

एक फरवरी को आए परिणाम के बाद से वह में गुमशुम चल रहा था (Suicide)

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पानीपत निवासी एक युवक ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में लगातार तीसरी बार फेल होने से दु:खी हो फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथ विहार कालोनी निवासी कंबल निमार्ता विजय मिगलानी के तीन बेटों में से सबसे छोटे बेटे कुनाल (23) ने दिसंबर 2020 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा दी थी?। एक फरवरी को आए परिणाम में वह फेल हो गया।

  • इससे पहले भी वह दो बार इस परीक्षा में फेल हो चुका था।
  • एक फरवरी को आए परिणाम के बाद से वह में गुमशुम चल रहा था।
  • गुरुवार रात को खाना खाकर वह अपनी कोठी में ऊपर बने कमरे में सोने चला गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया 

शुक्रवार सुबह जब वह देर तक भी नीचे नहीं उतरा तो उसके दूसरा भाई ने ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत परिवार के सदस्यों को इसके बारे में जानकारी दी। परिवार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।

  • जहां दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया।
  • पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वह कई दिन से बेहद परेशान चल रहा था।
  • कई दिन से घर से फैक्ट्री जाता और फैक्ट्री से सीधा घर आ जाता।
  • इस दौरान वह किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा था।
  • पुलिस की शुरूआती जांच के अनुसार उसने फेल होने से दु:खी होकर फंदा लगाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts