यूथ वीरांगनाएं संस्था ने जनकपुरी कालोनी में खोला मुफ्त सिलाई सेंटर

Published On

कैथल (सच कहूँ /मनोज वर्मा)। यूथ वीरागनाएं संस्था (रजि.) ने जनकपुरी कॉलोनी वार्ड नं. 9 करनाल रोड, कैथल में वीरवार को मुफ्त सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया। इस सिलाई सेंटर में 25 महिलाओं को मुफ्त में सिलाई सिखाई जाएगी और डिप्लोमा होने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इस सिलाई सेंटर में रीना सभी महिलाओं को सिलाई सिखाएंगी। बता दें कि यूथ वीरांगनाएं हमेशा देश की भलाई के लिए अग्रसर रहती हैं, जैसे नशा छुडवाना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, महिलाओं को सिलाई सिखाना, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना आदि। महिलाएं यहां से मुफ्त में सिलाई सीख कर वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकती हैं। इस अवसर पर वार्ड नं. 9 के पार्षद बलजीत ने सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया और यूथ वीरांगनाओं के इस कार्य को बहुत सराहा। उन्होंने कहा कि मुझसे जितना होगा मैं भी आप सबकी इस नेक कार्य में मदद करूंगा। इस अवसर पर यूथ वीरागनाएं जिला अध्यक्ष रूबी अरोड़ा, पूजा ढींगरा, अनीता, ममता, सुनीता, कविता, रीतू, सुदेश, रीना, संतरी, संतोष, नीता, संतरो आदि उपस्थित थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts