फिरोजपुर में 18 करोड़ की हेरोइन बरामद

Published On

सीमा पर हेरोइन के दस पैकेट बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

(Heroin Recovered )

फिरोजपुर/अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पाकिस्तान की ओर से नशे की तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार देर रात बीएसएफ ने बॉर्डर से 50 करोड़ की हेरोइन बरामद की। सरहद से करीब 10 पैकेट हेरोइन के बरामद हुए। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 10 किलो हेरोइन बरामद हुई। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया और आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

सीमा सुरक्षा बल ने अंतर्राष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर 18.16 करोड़ रुपए की 3.632 किलो हैरोइन और 137 ग्राम अफीम बरामद की है। इन बोतलों से बरामद हैरोइन का वजन 3.110 किलो है। वहीं 52 बटालियन के जवानों ने भी अंतर्राष्ट्रीय बार्डर के समीप 2 पैकेटों से 522 ग्राम हैरोइन व 137 ग्राम अफीम बरामद की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts