एसीपी कोहली के चालक परमजीत सिंह को किया गया आईसोलेट
Published On
सुनाम उधम सिंह वाला(कर्म थिंद /खुशप्रीत जोशन)। लुधियाना के एसीपी की कोरोना वायरस के साथ मौत होने के बाद उनके चालक परमजीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह वासी जखेपल को स्थानीय अस्पताल में आइसोलेट वार्ड में भर्ती किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ संजय कामरा ने बताया कि पिछले दिनों लुधियाना के एसीपी की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परमजीत सिंह को संगरूर प्रशासन की ओर से घर में ही 14 दिनों के लिए एकांत वास किया गया था। उन्होंने बताया कि एसीपी की मौत होने के बाद प्रशासन की ओर से उस व्यक्ति को सिविल अस्पताल में सैंपल के लिए लाया गया था और सैंपल फरीदकोट भेज दिए हैं और उस व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।