मान शराब के नशे में थे, अगर यह सच नहीं तो साबित करें केजरीवाल और भगवंत मान

Published On

सच कहूँ/अश्वनी चावला
चंडीगढ़। भगवंत मान शराब के नशे के चलते ही 17 सितंबर को हवाई सफर नहीं कर पाए और उनको हवाई जहाज से उतार दिया गया। जहाज के कैप्टन ने भगवंत मान की हालत को देखते हुए फैसला लिया तो मौके पर मौजूद पंजाब से संबंध रखती एयर होस्टस ने भगवंत मान को भी खरी-खरी सुनाई कि उन्होंने पंजाब का नाम खराब करके रख दिया। अगर इस मामले में सच्चाई नहीं है तो भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल इसे साबित करके दिखाएं। यह गंभीर आरोप शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में पै्रस कॉन्फ्रैंस करते हुए लगाए हैं। बादल ने दावा किया कि जर्मनी से पंजाब आ रहे 2 यात्रियों के साथ उनकी बातचीत हुई है और उन्होंने इस संबंधी सारी जानकारी दी है कि कब क्या क्या हुआ।

अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने दी चुनौती, कहा-मौके के गवाहों ने दी जानकारी

बादल ने कहा कि जब विमान को उड़ान भरने में देरी हो गई थी तो सभी यात्री वीआईपी लांज में बैठकर इंतजार कर थे यात्रियों में भगवंत मान ने शराब पीनी शुरू कर दी। वीआईपी लांज में शराब मुफ्त में मिलती है, जिस कारण भगवंत मान ने अपनी आदत अनुसार कुछ ज्यादा ही शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद भगवंत मान खड़े होने तक की हालत में नहीं थे। मान को उनके साथियों द्वारा मुश्किल से विमान में पहुंचाया गया लेकिन भगवंत मान ज्यादा नशे के चलते होश में नहीं थे, जिस कारण भगवंत मान को जहाज से नीचे उतारने का फैसला लिया गया। बादल ने कहा कि उनको मौके पर मौजूद गवाहों ने यह सब कुछ बताया है, इसलिए अगर भगवंत मान इस बात से मुकर रहे हैं कि उन्होंने शराब नहीं पी, तो उनको यह साबित करना होगा नहीं तो भगवंत मान अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें, क्योंकि उन्होंने पंजाब का नाम बदनाम किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts