Punjab Politics: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

Published On

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार की तारीफ की है। 25 मार्च को डेरा सचखंड बलान में (Punjab Politics) श्री गुरु रविदास बानी स्टडी सेंटर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने पहले भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन हम पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, कभी-कभी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिए है।

बिना फायरिंग किए स्थिति को किया नियंत्रित | Punjab Politics

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि भगवंत मान सरकार ने स्थिति को बहुत अच्छी तरह से संभाला और बिना एक भी गोली चलाए या कोई खून बहाए पूरी स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। उन्होंने कहा, जो लोग पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव और शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, वे आज डर के मारे भाग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले या नशीला पदार्थ बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts