राइफल साफ करते समय अचानक गोली चलने से एएसआई की मौत
Published On
तरनतारन (एजेंसी)। पंजाब में तरनतारन जिले की गोइंदवाल पुलिस चौकी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) बख्शीश सिंह की राइफल साफ करते समय अचानक गोली चलने से गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने यहां बताया कि सिंह राइफल साफ कर रहे थे तभी अचानक गोली चलने से उनकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।