अब किसानों से खाली चैक नहीं लेंगे बैंक

Published On

किसान नेताओं की बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

फिरोजपुर(सच कहूँ न्यूज)।

किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब की ओर से एलडीएम फिरोजपुर और एआर कृषि विकास बैंक के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई, जिसमें बैंकों की ओर से किसानों से कर्ज देने मौके लिए खाली चैक वापिस करने व आगे से कर्ज मौके किसानों से खाली चैक नहीं लिए जाएंगे के लिखित आदेश जिला फिरोजपुर की कमर्शियल, कोआप्रेटिव, कृषि विकास बैंकों की सैंकड़ों ब्रांचों को जारी किए गए।

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों, मजदूरों के समूह कर्ज माफी व अन्य मसलों संबंधी 28 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में जोर के साथ पक्ष रखा जायेगा और यदि सरकार ने टाल मटोल की कोशिश की तो 1 मार्च से जेल भरो मोर्चा शुरू किया जायेगा। इस मौके राज्य अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह भर, जोन अध्यक्ष नरिन्दरपाल सिंह, हरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

किसानों की कर्ज देने दौरान 10 प्रतिशत तक ली जाती रिश्वत बंद करवाने की मांग

बैंक अधिकारियों ने किसान नेताओं को बताया कि जिन किसानों के केस अदालतों में चल रहे हैं, उनको पंजाब सरकार के आदेश आने पर वापिस लिए जाएंगे व एआर की अदालत में कर्ज संबंधी केस भी खारिज कर दिए जाएंगे और दिए हुए खाली चैक किसान बैंकों से वापिस ले सकते हैं। बैठक दौरान किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं ने बैंक अधिकारियों को कहा कि कृषि पेशा इस समय बुरी तरह गंभीर संकट का शिकार हो चुका है। उन्होंने मांग की कि जिला फिरोजपुर में निचले अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्ती के साथ आदेश किये जाएं, जिससे किसानों की कर्ज देने मौके कथित तौर पर 10 प्रतिशत तक ली जाती रिश्वत बंद करवाई जाये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts