Navjot Sidhu: रिहाई से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका

Published On

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दोपहर (Navjot Sidhu Security) करीब 12 बजे पटियाला जेल से रिहा होने वाले हैं। सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की गई है। इसी बीच सिद्धू की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता को जेड सुरक्षा घटाते हुए वाई सुरक्षा दी गई है।

सजा पूरी होने के 48 दिन पहले रिहा हुए | Navjot Sidhu Security

नवजोत सिंह सिद्धू को 19 मई 2022 को एक साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इस लिहाज से उन्हें 18 मई तक जेल में रहना होगा, लेकिन जेल नियमों के मुताबिक कैदियों को हर महीने 4 दिन की छुट्टी दी जाती है। सजा के दौरान सिद्धू ने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली। इस लिहाज से मार्च खत्म होने से 48 दिन पहले उनकी सजा पूरी हो जाएगी।

पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ | Navjot Sidhu Security

सूत्रों से खबर यह भी है कि रिहाई से एक दिन पहले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेताओं ने जेल जाकर सिद्धू से मुलाकात की थी। सिद्धू को समर्थन देने वाले ज्यादातर नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष वारिंग का आंकड़ा 36 का है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू की रिहाई के साथ ही पंजाब की राजनीति में नया मोड़ आ जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts