Breaking News: Amritpal Singh सिंह को लेकर अमृतसर से आई बड़ी अपडेट

Published On

किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा, हिरासत में लिये 207 में से 177 को छोड़ा जाएगा: पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि (Amritpal Singh) खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छेड़े गये अभियान के दौरान हिरासत में लिये गये 207 में से केवल 30 के खिलाफ कार्रवाई होगी जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाये गये हैं और अन्य 177 को वेरिफिकेशन और चेतावनी के बाद छोड़ दिया जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), मुख्यालय, सुखचैन सिंह गिल ने आज शाम यहां प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का निर्देश है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 207 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 30 ऐसे हैं जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाये गये हैं, इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी लेकिन अन्य 177 लोगों को वेरिफिकेशन और चेतावनी के बाद छोड़ दिया जाएगा।

आईजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री इस पूरे प्रकरण पर पूरा अपडेट ले रहे हैं और उन्होंने इस दौरान पंजाब में शांति और सद्भावना का माहौल बनाये रखने के लिए प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अमृतसर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। भगोड़े अमृतपाल (Amritpal Singh) सिंह के 11 साथियों को गुरुवार की दोपहर भरी सुरक्षा के बीच बाबा बकाला की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को जेल भेज दिया है। भगोड़े अमृतपाल सिंह से संबंधित एक मामले में अमृतसर के बाबा बकाला कोर्ट ने 11 अभियुक्तों को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 11 साथियों को उसके अवैध हथियार रखने व उनकी संभाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पंजाब में हालांकि पिछले 2-3 दिनों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई क्योंकि सुरक्षा बलों और पंजाब पुलिस ने सभी जिलों में एक साथ फ्लैग मार्च किया, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हुई। डीजीपी ने यह भी कहा है कि संदिग्ध इलाकों में फ्लैग मार्च जारी रखा जाए, जिससे आपराधिक तत्वों में भय पैदा हो और पुलिस का दबदबा भी बढ़े। डीजीपी के आदेश के बाद हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर से आने वाली अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर | Amritpal Singh

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने आश्वासन दिया है कि राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है। आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि राज्य में शांति भंग करने के आरोप में कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि इस आॅपरेशन में पंजाब पुलिस को दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। आईजीपी ने अमृतपाल की विभिन्न तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से भगोड़े के बारे में जानकारी देने की अपील की।

जालंधर, आदमपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

पंजाब में जालंधर पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल के निर्देश अनुसार पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों ने यहां श्री राम चौक से पटेल चौक तक फ्लैग मार्च किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) जसकिरण सिंह ने कहा कि शहर का माहौल खुशनुमा है। कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें। उन्होंने कहा कि शहर में बार-बार संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं वाहनों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह के निदेर्शानुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री मनजीत कौर के नेतृत्व में थाना आदमपुर के क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts