पशु टकराने से बाइक सवार घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। बीती रात किल्लियांवाली (Kilianwali) के निकट सड़क पर पशु के आने से उसमें टकराने से बिजली बोर्ड का जेई बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे उसके परिजनों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जानकारी के अनुसार खुईयां सरवर निवासी करीब 50 साल के खुशहाल चंद पुत्र देसराज जो कि कल देर रात्रि को किल्लियांवाली में नौकरी से होकर वापिस अपने बाईक पर सवार होकर घर जा रहे थे कि रास्ते में सड़क पर

अचानक पशु आ जाने से उसमें टकराकर घायल हो गए, आसपास के लोगों ने उन्हें सडक पर तडपता देख इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी, जिन्होने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है कि गत दिवस ही ढाणी शफि निवासी चौबीस वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र बंता सिंह की पशु में टकराने के कारण मौत हो गई थी जो कि एक साल के बच्चे का पिता था। Abohar News

यह भी पढ़ें:– पैदल जा रहे व्यक्ति से टकराया बाइक, दोनों घायल

About The Author

Related Posts