सुरक्षा गार्ड की मुस्तैदी से बाइक चोर पकड़ा

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय बस स्टैंड के निकट स्थित एक शिक्षण एकेडमी के बाहर से एक छात्र का बाईक चुरा रहे युवक (Bike Thief) को सुरक्षा गार्ड की मुस्तैदी से बाईक चुराते काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सचिन कुमार आज अपने बाईक पर सवार होकर उक्त एकेडमी में रोज की भांति पढ़ने गया था और उसने अपना बाईक एकेडमी के बाहर खड़ा किया था। Abohar News

इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाहर खडेÞ बाईकों के आसपास मंडरा रहा था, एकेडमी के भीतर बैठे सुरक्षा गार्ड ने काफी समय तक शीशे में से उसे मंडराते देखा जैसे ही उक्त युवक सचिन का बाईक चुराने लगा तो उसने इसकी सूचना एकेडमी संचालकों को दी जिनकी मदद से उक्त युवक को काबू कर वे एकेडमी में ही ले गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। जब करीब पौने घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकडेÞ गए चोर ने बताया कि वह गद्दांडोब गांव का रहने वाला है और नशे का आदि है। उसने पहले कभी चोरी नहीं की और आज पहली बार वह बाईक चुराने आया था कि पकड़ा गया। Abohar News

About The Author

Related Posts