डेरा सच्चा सौदा के जाँबाज सेवादारों ने पातड़ां में जूते की दुकान में लगी भीषण आग ऐसे बुझाई

Published On

पातड़ां (भूषण सिंगला/दुर्गा सिंगला)। बीती रात स्थानीय शहर के जाखल रोड पर स्थित एक जूते की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने फायर ब्रिगेड और शहरवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बचाव हो गया। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात शहर के जाखल-पातड़ां मुख्य सड़क पर स्थित जूते की दुकान में अचानक आग लग गई। Patran News

आग की चपेट में दुकान में रखा सामान, फर्नीचर और एसी भी जलकर खाक हो गए। इस अवसर पर नगर काऊंसिल पातड़ां के मौजूदा प्रधान रणवीर सिंह और पूर्व प्रधान प्रेम गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से पीड़ित दुकानदार को हुए नुकसान का मुआवजा देने की अपील की। पीड़ित दुकानदार मेघ राज ने भावुक होकर बताया कि आग लगने से जहाँ उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, वहीं उसका पूरा कामकाज भी ठप हो गया है, क्योंकि इसी दुकान की आय से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

शहर में फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने के कारण पहले भी कई बार बड़े नुकसान हो चुके हैं। शहरवासियों ने लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके। उनका कहना था कि यदि इस बार भी फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो दुकानदार को इतना बड़ा नुकसान नहीं उठाना पड़ता। Patran News

About The Author

Related Posts