बीएसएफ ने पंजाब में तीन किलोग्राम हेरोइन पकड़ी

Published On

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल की 89 बटालियन के जवानों ने बुधवार को चंदू बडाला बीओपी के नजदीक से 15 करोड़ रुपए कीमत की तीन किलोग्राम हेरोइन पकड़ी। बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) प्रभाकर जोशी ने बताया कि इस इलाके में तैनात 89 बटालियन के जवान गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने चंदू बडाला बीओपी से कुछ दूरी पर खेतों में पड़े तीन पैकेट मिले। उन्होंने बताया कि जवानों ने इसकी अधिकारियों को जानकारी दी। जांच करने पर बरामद पैकेटों में तीन किलोग्राम हेरोइन पाई गई। उन्होंने बताया कि अभी भी सर्च अभियान जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts