Jalalabad: गोली मारकर घायल करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Published On

जलालाबाद (रजनीश रवि)। जलालाबाद विधानसभा के वैरोके थाने के (Jalalabad Crime) अंतर्गत ढाब खुशहाल गांव में फायरिंग होने का मामला सामने आया और हमले में 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना वैरोके की पुलिस द्वारा अवैध हथियारों से गोलियां चलाने के मामले में 4 लोगों क साथ ही कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत (Jalalabad Crime) सिंह निवासी ढाब खुशहाल जोइया ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुरेंद्र सिंह और उसका पड़ोसी कुलवंत सिंह जब घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि 3 मोटर साइकिलों पर 9 नौजवान मौजूद, जिनके हाथों में हथियार थे। दोनों ने उन्हें रोका और आने की वजह पूछी। चारों नामजद आरोपी गांव के रहने वाले ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां की आवाज सुनकर भतीजा कुलवंत आ गया।

एक गोली सुरेंद्र के दाएं हाथ की उंगली को छूकर निकल गई। वहीं दूसरी गोली कुलवंत की बाजू पर लगी। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 336, 323, 149 और 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ सुनील, मनप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, आकाशदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ढाब खुशहाल जोइया और सोनू सिंह निवासी अंबा वाली ढाणी काठगढ़ के रूप में हुई है, जिनके साथ 4-5 अज्ञात व्यक्ति भी थे।

About The Author

Related Posts