Breaking News: सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों का बदला समय

Published On
  • सरकारी दफ्तर सुबह साढ़े सात बजे से दो बजे तक खुलेंगे
  • यह फैसला 2 मई से 15 जुलाई तक लागू रहेगा
  • देश में पहली बार कोई राज्य ऐसा अनुभव कर रहा है
  • नए फॉमूर्ले से पीक सीजन में बिजली की बचत होगी

चंडीगढ़ (अश्विनी चावला)। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने (CM Bhagwant Mann) सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। यह फैसला 2 मई से लागू होगा, जो 15 जुलाई तक लागू रहेगा।

सीएम मान ने कहा कि कि ऐसा करने से आम लोगों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि तेज गर्मी के कारण सरकारी दफ्तरों में काम कराने वाले लोगों को जल्दी काम मिल सकेगा। भगवंत मान ने कहा कि दोपहर 2 बजे सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और इससे बिजली की भी बचत होगी। भगवंत मान ने कहा कि वह खुद सुबह साढ़े सात बजे से कार्यालय पहुंचेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts