अबोहर के सिविल अस्पताल पार्क से शव बरामद, संदिग्ध मौत

Published On

जानकारी जुटाने के लिए मृतक के बैग को चैक करता हुआ अस्पताल स्टाफ सदस्य

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: अबोहर के सिविल अस्पताल के पार्क में एक व्यक्ति की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबोहर के सिविल अस्पताल में बने एक पार्क में आज सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी जेब में मिली पर्ची से उसकी पहचान हनुमानगढ़ निवासी के तौर पर हुई। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है। Fazilka News

जानकारी के अनुसार अस्पताल में बने पार्क में आज सुबह अस्पताल के स्टाफ कर्मी दीपक कुमार ने एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देख इसकी सूचना अन्य स्टाफ को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मर चुका था। उन्होंनें इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो उसके पास पडे़ बैग मे एक पर्ची मिली जो कि हनुमानगढ़ की थी और मृतक की पहचान तीर्थ पुत्र मेजर आयु करीब 35 साल के तौर पर हुई। सिटी वन पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरु कर दी है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– मलोट पुलिस ने 2 चोरों को पकड़ा

About The Author

Related Posts