डेरा श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर निभाई इंसानियत

Published On

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। ब्लॉक अबोहर के सेवादारों ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सरसा के पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लॅड बैंक में स्वैइच्छा से रक्तदान कर इंसानियत के फर्ज को निभाया है। जानकारी देते हुए राजकुमार कटारिया इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। इसी के तहत दर्शन गिल्होत्रा ने 19वीं बार व विजय इन्सां ने चौथी बार रक्तदान किया है। जिन्हें रक्तदान करने पर ब्लॅड बैंक की ओर से सम्मानित भी किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts