डेरा सच्चा सौदा के सीनीयर वाईस चेयरमैन जगजीत सिंह को सदमा, बहनोई का निधन

Published On

रामा मंडी। (सच कहूँ/सतीश जैन) रामा मंडी। डेरा सच्चा सौदा सरसा के सीनीयर वाईस चेयरमैन जगजीत सिंह व गुरबख्शीश सिंह 45 मैंबर को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनके बहनोई दर्शन सिंह इन्सां पुत्र मास्टर सुरजीत सिंह तिगड़ी का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

यह भी पढ़ें:– बेकसूर डेरा प्रेमी प्रदीप हत्याकांड पर आई बड़ी अपडेट

बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा

दर्शन सिंह इन्सां रामा मंडी में रहकर कृषि का कार्य करते थे। वह पिछले लम्बे समय से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़े हुए थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। बुधवार को उनकी पार्थिव देह को उनकी बेटियां सर्वजीत कौर और सिमरनजीत कौर ने कंधा दिया व अग्नि भेंट की। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए जगजीत सिंह इन्सां, गुरबख्शीश सिंह, पवन खान, भोला सिंह मलवाला मैंबर साध-संगत राजनीतिक विंग, भोला सिंह तरखानवाला, शहरी भंगीदास जगदीश सहित अन्य बड़ी संख्या में साध-संगत पहुंची थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts