डेरा श्रद्धालु परिवार ने तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटकर मनाया जन्मदिन

Published On

राजपुरा (सच कहूँ न्यूज)। जहां आम लोग जन्मदिन पर बच्चों की लम्बी आयु की कामना करते हैं वहीं डेरा सच्चा सौदो के सेवादार अपने बच्चो की लम्बी उम्र की कामना के साथ पूज्य गुरू जी द्वारा चलाए जा रहे 134 मानवता भलाई के कामों को करते हुए समाज और इंसानियत को जागरूक कर मना रहे हैं। जानकारी अनुसार ब्लॉक समिति जिम्मेदार प्रेमी राजेश इन्सां ने अपनी बेटी समृद्धि इन्सां के जन्मदिन पर अति जरूरतमन्द 3 परिवारों को जहां राशन बांटा वहीं मानवता भलाई के कामों के तहत लोगों को एलुमिनियम व प्लास्टिक के बर्तनों के दुष्प्रभाव संबंधी जागरूक करते हुए उनको स्टील के बर्तन बांटे गए ताकि यह लोग स्टील के बर्तनों की इस्तेमाल कर अच्छी सेहत के साथ जीवन जी सकें। इस मौके पर समृद्धि इन्सां द्वारा अरदास बोलकर दिन की शुरूआत परिवार के साथ की गई।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts