सुनाम में जिला टास्क फोर्स ने की विशेष चेकिंग, 10 स्कूल बसों के काटे चालान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों और जिला प्रोग्राम अधिकारी प्रदीप सिंह गिल की हिदायतों के तहत, सुनाम ब्लॉक में स्कूल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला टास्क फोर्स ने विभिन्न स्कूलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान स्कूल बसों, ड्राइवरों के जरूरी दस्तावेजों और स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की। कुल 10 स्कूल बसों के चालान काटे। यह चालान रजिस्ट्रेशन की कमी, फिटनेस और इंश्योरेंस सर्टिफिकेट की अनुपलब्धता, ड्राइवरों की हाजिरी रिकार्ड में कमियां, नियमों के अनुसार यूनिफॉर्म की अनुपालन न होना, फायर सिलिंडर, फर्स्ट एड बॉक्स, महिला कंडक्टर का न होना और अन्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कारण जारी किए गए। इस चेकिंग मुहिम को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए टास्क फोर्स के सदस्य पुलिस से निर्भय सिंह और दान सिंह, शिक्षा विभाग से गुरजिन्द्र सिंह, डीसीपीयू निर्मल कौर और रूपिंदर सिंह ने साझे तौर पर कार्रवाई की। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Education News: किताबों से कमाई खत्म! मान सरकार ने तोड़ा एकाधिकार, अब सीधा बच्चोें तक पहुंचेंगी किताबें

About The Author

Related Posts