दहेज प्रताड़ना: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published On

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना में शनिवार एक विवाहिता ने ससुरालजनों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (Ludhiana) मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर (28) के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें:– 15 दिनों से लोग तरसे पीने के पानी के लिए

पुलिस के अनुसार सुखप्रीत कौर की ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। उसका पति विदेश में रहता है। मृतक की बहन ने बताया कि उसकी बहन की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। वह नर्सिंग कर रही थी और पति के साथ विदेश जाने वाली थी। गत 13 मार्च को उसका पति विदेश चला गया। शादी के बाद से ही उसकी बहन को उसके ससुराल वाले और उसका पति परेशान करने लगे जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। (Suicide) हैबोवाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के पति और ससुरालजनों के खिलाफ दहेज और हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts